Headlines

प्रियंका बोलीं- मोदी की पुलिस ने विनेश के बाल खींचे:उन्हें सड़कों पर घसीटा, सरकार की MSP उन फसलों पर जो यहां उगती नहीं

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के लिए प्रियंका गांधी ने बुधवार को प्रचार किया। प्रियंका ने चुनावी सभा में कहा- हमारी बेटी विनेश जब अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही थी, तब मोदी जी की पुलिस ने इसके बाल खींचे, सड़कों पर घसीटा, लेकिन विनेश ने हार नहीं मानी। वह संघर्ष करते हुए ओलिंपिक तक पहुंची।

प्रियंका ने कहा- मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना बनाकर युवाओं को बेरोजगार कर दिया। वह चार साल बाद ही दोबारा नौकरी खोजने लगते हैं। हरियाणा सरकार किसानों को 24 फसलों पर MSP देती है, उनमें से 10 फसल तो हरियाणा के किसान उगाते ही नहीं। सरकार किसानों को बेवकूफ बना रही है।

इससे पहले विनेश फोगाट ने कहा कि जब वह भाजपा नेता के खिलाफ संघर्ष कर रही थीं, उस समय वह पूरी तरह टूट चुकी थीं। उस समय मन किया कि देश छोड़कर चले जाएं।

प्रियंका का भाषण और रैली के अपडेट्स सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024