हरियाणा चुनाव के बीच राहुल गांधी ने ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ शुरू कर दी है। सोमवार, 30 सितंबर को पहले दिन यह यात्रा नारायणगढ़ से थानेसर तक आई। यहां जनसभा में राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी के भगवान अडाणी हैं। वे ऑर्डर देते हैं, मोदी जी ED और CBI भेजकर काम करवा देते हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा- हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए, जहां 25 लाख ऐश करें, हजारों करोड़ की शादी मनाएं और किसान-मजदूर भूखा मरे। मोदी जी नफरत बांट रहे। हिंदू-मुसलमान को बांटने की बात करते हैं। चक्रव्यूह का आकार कमल (BJP का चुनाव चिन्ह) जैसा है, जिसमें फंसाकर अभिमन्यु को मारा गया।
राहुल ने कहा – अग्निवीर स्कीम अडाणी के हथियार सेना को बेचने के लिए लाई गई। ये स्कीम जवानों की पेंशन चोरी का तरीका है।
इस यात्रा में राहुल के साथ बहन प्रियंका गांधी भी रहीं। उन्होंने कहा कि पहलवान सड़क पर बैठे रहे, प्रधानमंत्री जी के पास उनसे मिलने के लिए 5 मिनट का टाइम नहीं था। मोदी सरकार सिर्फ अडाणी-अंबानी की सरकार है। इन्होंने किसानों को आतंकवादी कहा।
राहुल गांधी की यात्रा से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…
