Headlines

MP के मैहर में खड़े डंपर में बस घुसी ​​​​​:9 की मौत, 24 घायल; मृतकों में 7 उत्तर प्रदेश, एक महाराष्ट्र निवासी

MP के मैहर में खड़े डंपर में बस घुसी ​​​​​:9 की मौत, 24 घायल; मृतकों में 7 उत्तर प्रदेश, एक महाराष्ट्र निवासी

विष्णुकांत त्रिपाठी। सतना2 घंटे पहले
हादसे में बस के आगे वाला हिस्सा ही गायब हो गया। डंपर का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

मध्यप्रदेश के मैहर में शनिवार देर रात यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा डंपर से टकरा गई। हादसे में 2 साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 घायल हो गए। मृतकों में 7 उत्तर प्रदेश जबकि एक-एक महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के हैं।

हादसा शनिवार रात करीब 10.30 बजे नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर हुआ। बताया जा रहा है कि आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस (UP72 AT 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। बस काफी रफ्तार में थी। इसी दौरान चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े बड़े डंपर यानी हाइवा (CG04 NB 6786) से जा टकराई। 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल जबकि 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेसीबी की मदद और गैस कटर से बस काटकर निकाले यात्री

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह पिचक गई। कई यात्री बस में ही फंस गए। रेस्क्यू में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। गैस कटर से बस का दरवाजा काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू पूरा हुआ।

मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा की, योगी ने भी जताया दुख

इनकी गई जान

  • लल्लू यादव पिता राम अवतार यादव (60) प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • विश्वप्रकाश पांडेय, रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • प्रांजल विश्वकर्मा, गौरीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • अम्बिका प्रसाद पिता मोतीलाल (55) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • देवांश उर्फ गणेश साहू पिता राजेश कुमार साहू (2) नागपुर, महाराष्ट्र
  • रामनरेश गौतम, बरसैता, मछली शहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • रमेश, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • विश्वनाथ, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • धीरज कुमार शुक्ला

ये हुए घायल

  • अजय कुमार गुप्ता पिता उमेश कुमार गुप्ता (21) गढ़, रीवा
  • प्रवीण रामकुमार श्रीवास, नागपुर, महाराष्ट्र
  • प्रमोद रामकुमार श्रीवास, नागपुर, महाराष्ट्र
  • अब्दुल रकीब, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • सुफियान, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • सरिता यादव पति प्रदीप कुमार यादव (32) बदलापुर, महाराष्ट्र
  • नगीना साहू पति उमाशंकर साहू (45) बीबीपुर, उत्तर प्रदेश
  • शिवशंकर पिता गया प्रसाद (27) इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
  • रेखा गुप्ता पति संतोष गुप्ता (40) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • प्रियांशी गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (7) संभलगंज, उत्तर प्रदेश
  • कन्हैया लाल पिता रामदेव (65) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • राजेश कुमार साहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • गीता साहू पत्नी राजेश कुमार साहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • आरवी पिता राजेश कुमार साहू (5) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • आरुषि पिता राजेश कुमार साहू (7) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • फिलहाल बाकी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने रविवार सुबह मैहर सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

एक ही एंबुलेंस कई चक्कर लगाती रही, बाद में अन्य एंबुलेंस आईं

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुरुआत में समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाने से परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ही एंबुलेंस कई चक्कर लगाती रही। बाद में अन्य एंबुलेंस आईं। कुछ लोगों को पुलिस वाहनों से भी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन के साथ ही मौके पर मौजूद लोग भी रेस्क्यू में जुट गए थे।
बस पूरी तरह पिचक गई थी, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024