दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कोविड महामारी के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना वॉरियर्स के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
CM ऑफिस के मुताबिक, पांच कोरोना वॉरियर्स के परिवारों को यह सहायता राशि दी जाएगी, जिन्होंने महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते हुए जान गंवाई।
इन वॉरियर्स के नाम हैं- फार्मासिस्ट संजय मनचंदा, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के जूनियर असिस्टेंट रवि कुमार सिंह, सफाईकर्मी वीरेंद्र कुमार, दिल्ली पुलिस अधिकारी भवानी चंद्र और प्राइमरी टीचर मोहम्मद यासीन।
आतिशी ने कहा कि यह वित्तीय सहायता उन परिवारों के नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद करेगी।
