Headlines

महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, दो की मौत:उज्जैन में मलबे में दबे थे 4 लोग, 2 इंदौर रेफर; कलेक्टर बोले-एसडीएम करेंगे जांच

महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, दो की मौत:उज्जैन में मलबे में दबे थे 4 लोग, 2 इंदौर रेफर; कलेक्टर बोले-एसडीएम करेंगे जांच

आनंद निगम, एलएन यादव। उज्जैन37 मिनट पहले
उज्जैन में तेज बारिश के बाद पानी के बहाव से दीवार ढह गई।

उज्जैन में शुक्रवार शाम को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के पास एक दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला और 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तेज बारिश के बीच ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि एसडीएम इस पूरे मामले की जांच करेंगे।

महाकाल फेज 2 का काम चल रहा है…

बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर के पास महाराजवाड़ा स्कूल में रिनोवेशन का काम चल रहा है। यहां महाकाल फेज 2 का काम चल रहा है। शुक्रवार सुबह से यहां बादल छाए थे। दोपहर में तेज पानी गिरा। रात में जिस समय ये हादसा हुआ उस समय भी तेज बारिश हो रही थी। पानी के तेज बहाव से रिटेनिंग वॉल ढह गई। इसके चपेट में आने से वहां नीचे दुकान लगाकर बैठे चार लोग दब गए।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें

हादसे के समय वहां तेज बारिश हो रही थी। पानी के बहाव से दीवार ढह गई।
रेस्क्यू टीम ने मलबे से दीवार की ईंट निकाली।
मलबे में दबे लोगों को पुलिस ने निकालकर अस्पताल पहुंचवाया।

इस खबर से जुड़े मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024