इजराइल ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हमला किया। इजराइली सेना ने कहा कि उन्होंने हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर को निशाना बनाया है। आसपास की 6 इमारतें पूरी तरीके से ध्वस्त हो गईं।
इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि जहां हमला किया गया, वहां हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह मौजूद था। अभी तक पता नहीं चल सका कि वो मारा गया या नहीं।
उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह का मुख्यालय जानबूझकर आबादी वाले इलाके के बीच बनाया गया था। ताकि वहां पर हमला ना किया जा सके।
इससे पहले 26 सितंबर को इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह की ड्रोन यूनिट के कमांडर मोहम्मद सरूर की मौत हो गई थी।
लगातार हो रहे इजराइली हमलों में लेबनान के 500 से ज्यादा नागरिकों की जान गई है और 1,800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
हमले के बाद की तस्वीरें…
UN में नेतन्याहू बोले- ईरान-इराक मिडिल ईस्ट के लिए श्राप इजराइल और लेबनान में जारी टकराव के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को UN की महासभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे इस बार UNGA में भाषण नहीं देना चाहते थे, लेकिन इजराइल को लेकर फैलाए जा रहे झूठ ने उन्हें अपने देश का पक्ष रखने पर मजबूर कर दिया।
नेतन्याहू का भाषण शुरू होते ही कई देशों के प्रतिनिधि UN असेंबली से उठकर चले गए। नेतन्याहू ने कहा, “मैंने पिछले बार एक मैप दिखाया था, जिसमें इजराइल और उसके साथी अरब देश एशिया को यूरोप से जोड़ रहे थे, हिंद महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ रहे थे।” पूरी खबर पढ़ें …
