Headlines

गुजरात के साबरकांठा में ट्रक से टकराई कार, 7 मौतें:कार के अगले हिस्से को गैस कटर से काटकर शव निकाले, 1 गंभीर

गुजरात के साबरकांठा में ट्रक से टकराई कार, 7 मौतें:कार के अगले हिस्से को गैस कटर से काटकर शव निकाले, 1 गंभीर

अहमदाबाद5 घंटे पहले
पुलिस ने बताया कि कार शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रही थी।

गुजरात के साबरकांठा में हिम्मतनगर हाईवे पर एक इनोवा कार की बुधवार सुबह ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई। 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी 8 लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे। वे शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इस कार की ट्रक के पिछले हिस्से से टक्कर हुई।

हादसा इतना गंभीर था कि कार का बंपर उड़ गया था और शव कार में फंस गए थे। शवों को निकालने के लिए कार की बॉडी को गैस कटर से काटना पड़ा।

हादसे की 3 तस्वीरें…

हादसे के बाद कार के अगले हिस्से को गैस कटर से काटा गया, जिसके बाद शव निकाले गए।
कार के अगले हिस्से को अलग करने के बाद एक-एक करके शवों को बाहर निकाला गया।
कार में 8 लोग सवार थे। इसमें से 7 लोगों की मौके पर मौत हुई है।

पुलिस बोली- कार तेज रफ्तार में थी DSP एके पटेल ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंची तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों की पहचान धनवानी, चिराग, रविभाई, रोहित, गोविंद, राहुल, रोहित और बर्थ के रूप में हुई है। अभी इनकी उम्र और बाकी डिटेल सामने नहीं है। वहीं, 22 साल के हनीभाई शंकरलाल टोटवानी का हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024