Headlines

मोदी बोले-कांग्रेस आई तो हरियाणा को बर्बाद कर देगी:​​​​​​​कर्नाटक-हिमाचल में ये आपस में लड़ रहे; कश्मीर में आतंक-अलगाववाद को हवा देना चाहते हैं

मोदी बोले-कांग्रेस आई तो हरियाणा को बर्बाद कर देगी:​​​​​​​कर्नाटक-हिमाचल में ये आपस में लड़ रहे; कश्मीर में आतंक-अलगाववाद को हवा देना चाहते हैं

गोहाना (सोनीपत)47 मिनट पहलेलेखक: दीपक शर्मा/अभिषेक वाजपेयी
रैली को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

हरियाणा चुनाव को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने सोनीपत के गोहाना में रैली की। रैली में मोदी ने कहा कि अगर यहां कांग्रेस की सरकार आई तो हरियाणा को बर्बाद कर देगी। यहां कांग्रेस में सिर-फुटौव्वल मचा हुआ है। कर्नाटक में इनके सीएम और डिप्टी सीएम लड़ रहे हैं। यही हाल हिमाचल और तेलंगाना में भी है। यहां कांग्रेस को लाने का मतलब हरियाणा का विकास दांव पर लगाना है।

मोदी ने 10 साल पहले पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार के वक्त दलितों पर अन्याय का मुद्दा उठाया। इसके अलावा बिना नाम लिए सिरसा सांसद कुमारी सैलजा के साथ कांग्रेस में हो रहे व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए।

मोदी ने कश्मीर में धारा 370 के बारे में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को शांति पसंद नहीं, इसलिए इसे वापस लाना चाहती है। कांग्रेस आतंक और अलगाववाद को हवा देना चाहती है।

मोदी ने कहा कि हरियाणा के युवाओं और किसानों का भविष्य BJP सरकार में ही सुरक्षित है। पिछले 10 साल में यहां की सरकार पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं। मोदी बोले कि किसानों के फायदे के लिए विदेश से आयात होने वाले तेल पर टैक्स लगा दिया है।

रैली में संबोधन के दौरान मोदी ने नायब सैनी की तारीफ की तो उन्होंने खड़े होकर अभिवादन किया।

मोदी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार को पालने-पोसने वाली बताते हुए कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश में सबसे भ्रष्ट है। कांग्रेस ने जहां कदम रखा, वहां करप्शन और भाई-भतीजावाद पक्का है।

प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग को लेकर यह उनकी दूसरी रैली थी। इससे पहले वे 14 सितंबर को कुरूक्षेत्र में आ चुके हैं। इसके बाद हिसार और पलवल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है।

पीएम की यह रैली हरियाणा के जाटलैंड में हुई। जिसे पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा का गढ़ माना जाता है। इस इलाके में हार-जीत का फैसला जाट वोटर करते हैं, इसी वजह से भाजपा ने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उनकी रैली रखवाई थी।

PM मोदी की रैली से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024