Headlines

राहुल ने CA एना की फैमिली से बाचतीत की:कहा- इस मुद्दे को उठाएंगे, हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेंगे; ऑफिस के वर्कलोड से CA की जान गई

अर्न्स्ट एंड यंग इंडिया की 26 साल की चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) एना सेबेस्टियन की 20 जुलाई को मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एना की मौत वर्कलोड के चलते कार्डियक अरेस्ट से हुई।

राहुल गांधी ने शनिवार को एना की फैमिली से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को जरूर उठाएंगे।

राहुल ने AIPC के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती को निर्देश दिया कि एना की स्मृति में एक जागरूकता अभियान शुरू किया जाए, जिससे नौकरी करने वाले लोगों के हितों की रक्षा हो सके।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही कॉर्पोरेट पेशेवरों लेकर एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी। इसमें काम के तनाव और वर्क कल्चर से संबंधित मुद्दों पर बात की जा सकेगी। इससे कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की समस्याओं को खत्म किया जा सकेगा।

केरल की रहने वाली CA एना ने 19 मार्च को अर्न्स्ट एंड यंग कंपनी जॉइन की। वर्कलोड के चलते एना की 20 जुलाई को मौत हो गई।।

थरूर बोले- हफ्ते में 5 डे वर्किंग का प्रस्ताव संसद में रखूंगा केरल से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने शनिवार को अन्ना सेबेस्टियन के पिता से बात की। थरूर ने कहा कि वह संसद के अगले सेशन में यह मुद्दा उठाएंगे।

QuoteImage

मैं संसद में सरकारी और निजी ऑफिस में हफ्ते में 5 दिन की वर्किंग और 8 घंटे हर दिन के लिए कैलेंडर जारी करने की सिफारिश करूंगा। वर्कप्लेस पर अमानवीयता करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। यहां मानव अधिकारों का उल्लंघन न हो।

QuoteImage

– शशि थरूर, केरल कांग्रेस सांसद

जुलाई 2024 में हुई थी एना की मौत केरल की रहने वाली CA एना ने 19 मार्च को अर्न्स्ट एंड यंग कंपनी जॉइन की। 6 जुलाई को जब एना के माता-पिता उससे मिलने पुणे आए तो उसने सीने में दर्द की शिकायत की। डॉक्‍टर को दिखाने पर पता चला कि ऑफिस वर्कलोड के चलते एना परेशान थी।

एना के पेरेंट्स का कहना है कि उनकी बेटी डॉक्‍टर से मिलने के बाद ऑफिस लौट गई थी। रात में देर से घर आई और अगली सुबह फिर जल्‍दी चली गई। जिसके बाद 20 जुलाई को एना की मौत हो गई। जिस कंपनी के लिए काम करते हुए एना की जान गई, उस कंपनी से कोई भी उसके अंतिम संस्‍कार तक में शामिल नहीं हुआ।

एना की मां ने चेयरमैन को लिखा लेटर एना की मां अनीता ऑगस्टिन ने चेयरमैन राजीव मेमानी को लेटर लिखकर अपनी कंपनी के टॉक्सिक वर्क कल्‍चर में सुधार करने को कहा था। इसका जवाब देते हुए राजीव ने एक मीडिया हाउस को दिए बयान में कहा कि एना की मौत का वर्क प्रेशर से कोई लेना-देना नहीं है।

एना की मौत से पहले कई कर्मचारी रिजाइन कर चुके थे अनीता ने यह भी दावा किया है कि कई कर्मचारी वर्कलोड के चलते रिजाइन कर चुके थे। इसलिए उनकी बेटी के बॉस ने एना को रिजाइन करने से रोक दिया था। साथ ही कहा था कि उसे टीम के बाकी लोगों की राय बदलनी चाहिए।

एना का मैनेजर अक्सर क्रिकेट मैचों के दौरान मीटिंग्स को रीशेड्यूल करता था। दिन खत्म होने पर उसे काम सौंपता, जिससे उनका तनाव बढ़ता जा रहा था।

डेलॉय कंपनी ने बनाई 3 मेंबर्स की कमेटी एना की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के वर्क कल्चर विवादों में है। इसी बीच डेलॉय कंपनी ने 3 मेंबर्स की कमेटी बनाने का फैसला लिया है। डेलॉय के साउथ एशिया के CEO रोमल शेट्टी ने शुक्रवार को बताया कि कमेटी में पूर्व रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज, पूर्व CBI डायरेक्टर सुबोध जायसवाल और एयरटेल के मनोज कोहली शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024