Headlines

शिंदे के विधायक बोले-राहुल की जीभ काटने वाले को इनाम:संजय गायकवाड़ ने कहा- 11 लाख दूंगा; आरक्षण पर कांग्रेस नेता के बयान से नाराज

महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, ‘राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसका इनाम मिलेगा, जो भी राहुल की जीभ काटेगा उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे।’

संजय ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान खतरे में होने का फर्जी नैरेटिव सेट कर वोट हासिल किए। आज वे आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पिछड़े वर्ग, ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहती है।

राहुल गांधी पिछले दिनों अमेरिका दौरे पर थे। भारत में आरक्षण कब तक चलेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, “कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे। फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।”

राहुल गांधी के इस बयान पर देशभर में उनका विरोध हुआ था। हालांकि, राहुल गांधी ने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया।

संजय गायकवाड़ पर बाघ के शिकार के बाद गले की माला में पहनने का दावा बुलढाणा विधायक ने किया है। इस दांत को वन विभाग ने जब्त कर लिया।

संजय गायकवाड़ का बयान…

QuoteImage

महाराष्ट्र और देश में आरक्षण की मांग की आग लगी हुई है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान में पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और अन्य वर्गों को आरक्षण दिया था। लेकिन, राहुल गांधी ने विदेश जाकर कहा कि वे देश में आरक्षण खत्म करना चाहता हैं। उनका असली चेहरा सामने आ गया है।

QuoteImage

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह विधायक की टिप्पणी का समर्थन नहीं करते। भाजपा राज्य में शिवसेना सरकार एक हिस्सा है।

राहुल ने कहा था- आरक्षण खत्म करने का अभी सही समय नहीं राहुल ने वॉशिंगटन डीसी में कहा था- कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब सही समय होगा। जब आप वित्तीय आंकड़ों को देखते हैं, तो आदिवासियों को 100 रुपए में से 10 पैसे मिलते हैं, दलितों को 100 रुपए में से 5 रुपए मिलते हैं और OBC को भी लगभग इतनी ही रकम मिलती है।

राहुल ने जातिगत जनगणना को लेकर भी कहा था- भारत के दलित, OBC, आदिवासी को उनका हक नहीं मिल रहा है। देश के 90% आबादी वाले OBC, दलित और आदिवासी इस खेल में ही नहीं हैं। जातिगत जनगणना यह जानने का आसान तरीका है कि निचली जातियां, पिछड़ी जातियां और दलित किस स्थिति में हैं।

गायकवाड़ से जुड़े कुछ विवाद…

  • पिछले महीने एक पुलिसकर्मी के विधायक की कार धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गायकवाड़ ने बाद में बताया था कि पुलिसकर्मी ने कार के अंदर उल्टी करने के बाद स्वेच्छा से कार साफ की थी।
  • फरवरी में गायकवाड़ ने दावा किया था कि उन्होंने 1987 में एक बाघ का शिकार किया था। जिसके दांत वे गले में पहने हुए हैं। इसके तुरंत बाद, राज्य वन विभाग ने दांत को फोरेंसिक पहचान के लिए भेज दिया और गायकवाड़ पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था।
  • 2022 में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज पर किए गए विवादित बयान पर संजय गायकवाड ने कहा था कि मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि कोश्यारी को दूसरी जगह पर भेजा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024