Headlines

नैना चौटाला बोलीं- BJP उम्मीदवार की शक्ल काले नाग जैसी:JJP छोड़ने पर कहा- उससे दोमुंहा सांप बेहतर; झोटे की तरह बिक गया

नैना चौटाला बोलीं- BJP उम्मीदवार की शक्ल काले नाग जैसी:JJP छोड़ने पर कहा- उससे दोमुंहा सांप बेहतर; झोटे की तरह बिक गया

हिसार2 घंटे पहले

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) की पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला ने पूर्व मंत्री अनूप धानक पर विवादित बयान दिया है। नैना चौटाला ने आदमपुर में JJP उम्मीदवार कृष्ण गंगवा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कहा, ‘अनूप को हमने प्यार और मान-सम्मान दिया था।

मगर, अनूप से तो दोमुंहा का सांप ही बेहतर है। कम से कम उसका पता होता है कि वह किस तरफ डसेगा। एक तो भगवान ने अनूप को शक्ल ही काले नाग जैसी दी थी, ऊपर से वो काला नाग निकल भी गया। जैसे झोटा बिकता है, उसकी तरह बिक गया।’

अनूप धानक 2019 में JJP के टिकट पर विधायक बने थे। गठबंधन सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। 2024 विधानसभा चुनाव ऐलान के बाद वह JJP छोड़कर BJP में शामिल हो गए थे। BJP ने उन्हें उकलाना से उम्मीदवार बनाया है।

मनोहर सरकार के दूसरे टर्म में जजपा कोटे से अनूप धानक को राज्यमंत्री बनाया गया था। तस्वीर में अनूप के साइड में नैना चौटाला खड़ी हैं।

नैना बोलीं- उसकी चप्पलों में छेद होता था नैना ने कहा- हमने एससी और बैकवर्ड क्लास को भी मान-सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमने तो अनूप धानक को भी स्टेट मिनिस्टर बनाकर भेजा था। किसी के माथे पर यह नहीं लिखा होता कि यह पीठ पर छुरा घोंपेगा। जब कोई हमारे साथ खड़ा होता है ना, तो वह हमारा होता है।

मैंने उसको तब देखा था, जब उसकी चप्पलों में छेद होता था और आज वो भी मुंह ऊपर करके चल रहा है। अगर आपकी उकलाना में रिश्तेदारी है तो आप जरूर उसके खिलाफ वोट मांगने का काम करो। उसको धूल चटाने का काम करो, ताकि उसे पता चले कि देवीलाल परिवार की पीठ में छुरा घोंपने से क्या होता है।

चौटाला परिवार के सबसे खास माने जाते थे अनूप

अनूप धानक चौटाला परिवार के सबसे करीबी नेताओं में से एक माने जाते थे। इनेलो टूटने के बाद वह अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला के साथ आ गए और जजपा में रहे। इससे पहले वह इनेलो में थे। अनूप 2 बार उकलाना से विधायक चुने गए हैं। एक बार वह इनेलो से जीते और दूसरी बार उन्होंने जजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ा और विधायक बने।

वह अबकी बार भी उकलाना से जजपा के उम्मीदवार के तौर पर देखे जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी। वह भाजपा में शामिल हुए तो उन्हें उम्मीदवार बना दिया गया।

इस व्यक्ति ने 3 दिन पहले कुमारी सैलजा पर जातिगत टिप्पणी की थी।

सैलजा पर 3 दिन पहले की गई जातिगत टिप्पणी उधर, 3 दिन पहले सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा पर नारनौंद में जातिगत टिप्पणी की गई थी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी पेटवाड़ के कार्यक्रम में आए एक व्यक्ति ने सैलजा पर कहा कि ‘हुड्‌डा तो देवै था जस्सी ने, ….दे थी डॉक्टर कै, खास बात अड़ै थी जी, सैलजा…।’

इसके बाद टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रोहतक के लाढ़ोत रोड निवासी व्यक्ति ने इसकी शिकायत दी और जाति सूचक शब्द कहने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद टिप्पणी करने वाल व्यक्ति ने माफी मांग ली।

व्यक्ति ने कहा कि ‘जो कल उन्होंने शब्द कहे थे, वे गलत कहे गए। भोला आदमी हूं, कुमारी सैलजा हमारी बहन हैं और पार्टी की नेता हैं। पूरे समाज में माफी मांगता हूं और आगे ऐसी गलती नहीं करूंगा।’

कांग्रेस सांसद बोले- लिपस्टिक-पाउडर लगाकर नेता बनते हों तो मैं भी लगा लूं

हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी का महिला नेता पर विवादित बयान सामने आया है। एक चुनावी सभा के दौरान जेपी ने कहा, ‘जे लिपस्टिक और पाउडर लगाकर लीडर बनते हों तो मैं भी लगा लूं, फिर दाढ़ी क्यों रखूं।’

जेपी के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि उन्होंने यह कलायत विधानसभा सीट से टिकट मांग रहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की करीबी श्वेता ढुल और अनीता ढुल बड़सीकरी को लेकर कहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024