Headlines

मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, 15 लोग दबे:3 लोगों को सुरक्षित निकाला, रेस्क्यू में जुटी फायर ब्रिगेड और पुलिस

मेरठ तीन मंजिला मकान गिर गया। मलबे में एक ही परिवार के 15 लोग दब गए। स्थानीय लोग तत्काल लोगों को बचाने में जुट गए। तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बाकी 12 लोगों को बचाने के लिए लोगों के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जुटी हुई है।

हादसा लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी में शनिवार शाम करीब 6 बजे हुआ। मकान 35 साल पुराना बताया जा रहा है। है। मरम्मत नहीं होने के चलते मकान जर्जर हो गया था। एसएसपी विपिन ताडा भी पहुंचे हैं।

सबसे पहले तीन तस्वीरें देखिए

90 साल की बुजुर्ग महिला नफो का है मकान

मकान 90 साल की बुजुर्ग महिला नफो का है। मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते हैं। पूरा ही परिवार मलबे में दबा है। इसी मकान मे ंपरिवार डेयरी कारोबार चलाता है। नीचे की मंजिल में भैंसे बंधी रहती है। जहां डेयरी चलती है। अचानक मकान गिरने से भैंसे भी मलबे में दबी हुई हैं। सूचना पर मौके पर फायर सर्विस की टीम मौके पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। वहीं शहर का पुराना इलाका और घनी आबादी का क्षेत्र होने के कारण जेसीबी अंदर नहीं जा पा रही है। इसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024