Headlines

गाजियाबाद में यूरिन मिलाकर जूस पिलाने का आरोप:लोगों ने दुकानदार को पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार, दुकान बंद कराई

गाजियाबाद में यूरिन मिलाकर जूस पिलाने का आरोप:लोगों ने दुकानदार को पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार, दुकान बंद कराई

गाजियाबाद5 मिनट पहले
यूरिन मिलाकर जूस पिलाने के आरोप में भीड़ ने दुकान संचालक दो युवकों की पिटाई कर दी।

गाजियाबाद में जूस की दुकान के मालिक को शुक्रवार शाम लोगों ने जमकर पीटा। आरोप है- दुकानदार जूस में यूरिन मिलाकर लोगों को पिला रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दुकानदार को छुड़ाया।

पुलिस को दुकान के अंदर से प्लास्टिक की कैन में करीब एक लीटर यूरिन मिली है। पुलिस ने दुकानदार आमिर और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

3 तस्वीरें देखिए…

लोगों ने जूस बेचने वाले आरोपियों को मौके से रंगे हाथ पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से बात कर उन्हें शांत कराया।
लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लोगों ने जूस में यूरिन मिलाते रंगे हाथ पकड़ा मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में इंदिरापुरी पुलिस चौकी के नजदीक का है। यहां ‘खुशी जूस एंड शेक’ नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम कुछ लोग जूस पीने पहुंचे थे। आरोप है कि दुकानदार आमिर ने जूस बनाया। वह चुपके से जूस में यूरिन मिला रहा था, तभी लोगों की नजर पड़ गई। कस्टमर ने आमिर को पीटना शुरू कर दिया।

हंगामा बढ़ने पर मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने आमिर और उसके एक साथी को पकड़ लिया और पीटा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

दुकानदारों ने माफी मांगी 10 मिनट में लोनी बॉर्डर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो प्लास्टिक कैन रिकवर हुई। इसमें हल्के पीले रंग का तरल पदार्थ भरा हुआ था। लोगों का कहना था कि कैन के अंदर यूरिन है, जो जूस में मिलाया जाता था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- दुकान संचालक आमिर और उसके साथी ने सभी के सामने पेशाब मिलाने की बात स्वीकारते हुए माफी भी मांगी।

ACP भास्कर वर्मा ने बताया- लोगों ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति जूस में मानव मूत्र मिलाकर पिला रहा है।

लोनी बॉर्डर थाने में मुकदमा दर्ज ACP भास्कर वर्मा ने बताया- आज जनता के द्वारा सूचना दी गई कि एक जूस दुकान के संचालकों द्वारा जूस में मानव मूत्र मिलाया जाता है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दुकान से एक कैन से करीब एक लीटर मानव मूत्र बरामद हुआ है। दुकानदारों से पूछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दुकान संचालक आमिर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024