कर्नाटक के बीजापुर से भाजपा विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल ने शुक्रवार (13 सितंबर) को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जाति और धर्म को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- राहुल गांधी अमेरिका में देश विरोधी बयान देते हैं। वे जाति जनगणना कराना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह भी नहीं पता कि उनकी खुद की जाति क्या है, उन्हें नहीं पता कि वह मुस्लिम है या ईसाई हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
पाटिल ने आगे कहा- अगर राहुल ब्राह्मण होने का दावा करते हैं, तो वे बताएं कि वे कौन-से ब्राह्मण हैं ? क्या वे जनेऊ पहनने वाले ब्राह्म्ण हैं?
