एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। मुकाबला हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। भारत की यह इस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार पांचवीं जीत है। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम ने गोल किया।
भारतीय टीम ने इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी 5 मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तान 5 में से 2 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
भारत की पाकिस्तान पर 8वीं जीत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की पाकिस्तान पर यह 8वीं जीत है। दोनों टीमों के बीच यह 12वां मुकाबला था। इस दौरान पाकिस्तान केवल 2 मैच जीत सका है। वहीं 2 मैच ड्रॉ रहाे हैं।
