LIVE
हरियाणा चुनाव में PM मोदी की पहली रैली:6 जिलों के उम्मीदवार बुलाए, काले कपड़े बैन; 10 साल में 5वीं बार कुरूक्षेत्र आएंगे
कुरुक्षेत्र41 मिनट पहलेलेखक: रिंकू नरवाल
कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तैयार किया गया स्टेज और सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस।
हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार राज्य में रैली करेंगे। यह रैली कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में हो रही है। PM के यहां कुछ देर में पहुंचने का समय है।
रैली में जीटी बेल्ट पर लगते 6 जिलों की 23 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। इनमें करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कैथल के कैंडिडेट शामिल हैं।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर 8 SP, 20 DSP सहित 2500 पुलिस के जवान तैनात हैं। ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
हरियाणा चुनाव को लेकर 12 सितंबर को नामांकन खत्म हो चुके हैं। अब 5 अक्टूबर को वोटिंग और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
