Headlines

PM आवास में गाय ने बछिया को जन्म दिया:मोदी ने दीपज्योति नाम रखा; वीडियो शेयर कर लिखा- इसके माथे पर ज्योति का चिह्न

दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में एक गाय ने बछिया को जन्म दिया है। पीएम मोदी ने शनिवार (14 सितंबर) को X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बछिया को दुलार करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया है।

कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गाव: सर्वसुख प्रदा:। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम दीपज्योति रखा है।’

दीपज्योति के साथ PM मोदी के VIDEO मोंमेट्स…

मोदी बछिया को लेकर पीएम आवास के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा कर बछिया को माला पहनाई।
PM मोदी ने बछिया को अपनी गोदी में रखकर दुलारा।
गाय की बछिया को मोदी ने गोदी में उठाकर पीएम आवास में घुमाया।
PM मोदी बछिया को गोदी में उठाकर पीएम आवास के गार्डन ले गए। बछिया के साथ उन्होंने तस्वीरें खिचाईं।
पीएम मोदी ने 8 महीने पहले मकर संक्राति के मौके पर पीएम आवास में गायों को चारा खिलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024