Headlines

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, बारामूला में तीन आतंकी ढेर:किश्तवाड़ में कल 2 जवान शहीद हुए थे; सेना और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, बारामूला में तीन आतंकी ढेर:किश्तवाड़ में कल 2 जवान शहीद हुए थे; सेना और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन जारी

श्रीनगर4 घंटे पहलेलेखक: रउफ डार
बारामूला में शुक्रवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई थी। किश्तवाड़ में कल दोपहर से एनकाउंटर जारी है।

जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की शनिवार को रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़ जारी है। बारामूला में तीन आतंकी मारे गए हैं। किश्तवाड़ में कल दो जवान शहीद हुए थे। दो अन्य घायल हैं। दोनों जगहों पर सेना और पुलिस जॉइंट ऑपरेशन चला रही है।

बारामूला जिले के क्रेरी के चक टापर इलाके में शुक्रवार (13 सितंबर) देर रात करीब 11 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। देर रात ऑपरेशन रोक दिया गया था। आज सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। अभी इनकी पहचान नहीं हुई है।

किश्तवाड़ के चतरू ​​​​​​बेल्ट के नैदघाम गांव में ​​​​​​शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। सेना को जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों के होने की खुफिया सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर शुरू हुआ। शहीद जवानों की पहचान नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई।

किश्तवाड़-बारामूला में मुठभेड़ की तस्वीरें…

ये तस्वीर बारामूला में मारे गए आतंकी की है। ड्रोन फुटेज में वह गोली लगने के बाद जमीन पर तड़पता दिखा।
किश्तवाड़ जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद शुक्रवार रात से सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बारामूला में शनिवार (14 सितंबर) को और सुरक्षाबलों को एनकाउंटर साइट पर भेजा गया है।
बारामूला में सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है।
बारामूला में सुरक्षाबलों ने देर रात फायरिंग रोक दी थी। सुबह सर्च ऑपरेशन चालू किया गया।
किश्तवाड़ के चतरू में शहीद हुए जवानों की फाइल फोटो।

कठुआ में दो आतंकी ढेर, हथियार बरामद इससे पहले कठुआ के खंडारा में भी सेना का ऑपरेशन चला। यहां राइजिंग स्टार कोर के सैनिकों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया। सेना ने X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

कठुआ के खंडारा में मारे गए आंतकियों के पास से बरामद हथियार।

PM की डोडा में आज रैली, किश्तवाड़ सहित 3 जिलों में 18 सितंबर को चुनाव जम्मू-कश्मीर के डोडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (14 सितंबर) को मेगा रैली को संबोधित करेंगे। यह विधानसभा चुनाव में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में उनके चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी।

पीएम मोदी चिनाब घाटी के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन की 8 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए वोट अपील करेंगे। तीनों जगह 18 सितंबर को पहले फेज के चुनाव में वोटिंग होगी।

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर कुल तीन फेज में चुनाव होंगे। दूसरे फेज की वोटिंग 25 सितंबर और तीसरे फेज की वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी। 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। पीएम की रैली की पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024