Headlines

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक खालिस्तानी संगठन ने कराया:सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली; CCTV में 2 संदिग्ध दिखे, विस्फोटकों के सेफ्टी लीवर बरामद

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक खालिस्तानी संगठन ने कराया:सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली; CCTV में 2 संदिग्ध दिखे, विस्फोटकों के सेफ्टी लीवर बरामद

चंडीगढ़2 घंटे पहले
चंडीगढ़ में सेक्टर 43 के बस स्टैंड के पास 2 संदिग्ध युवक कैद हुए हैं।

चंडीगढ़ में सेक्टर 10 के पॉश एरिया में घर पर हुए ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली है। हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड की गई है, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी लेने के साथ ही जालंधर के नकोदर में 1986 की घटना का जिक्र भी किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में लिखा गया है, ‘यह ब्लास्ट 1986 में मारे गए लोगों की याद में है।’ साथ ही पोस्ट में ब्लास्ट में मारे गए लोगों को शहीद बता कर उन लोगों के फोटो भी जारी किए गए हैं।

वहीं, इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 2 संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सेक्टर 43 के बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने इन दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने जिस ऑटो में हमलावर आए थे, उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया। जांच में उसकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट…

हैप्पी पशिया नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड की गई पोस्ट।

धमाके और भागते हमलावरों की 2 तस्वीरें

चंडीगढ़ में घर पर ग्रेनेड अटैक का CCTV फुटेज सामने आया है।
बम धमाके के बाद ऑटो में भागते हुए हमलावर।

इस एंगल से भी जांच कर रही पुलिस चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पूर्व SSP के आवास की कड़ी को जोड़ कर जांच की जा रही है। सभी एजेंसियां अलग-अलग एंगलों से जांच कर रही हैं।

हमलावरों ने सेक्टर 43 के पास से ऑटो रेंट पर लिया था। जब हमलावरों ने बम फेंका तो ऑटो चालक डर गया था और घटनास्थल से तेजी से भागा, लेकिन इस मामले में उसकी इंवॉल्वमेंट नहीं दिख रही। अभी सर्च जारी है। पंजाब के अलावा कई राज्यों में टीमें भेजी गई हैं। हमलावर कहां से आए, इसकी भी जांच अभी चल रही है।

CFSL की टीमें दोबारा से घटनास्थल पर पहुंची हैं। एरिया को सील कर दिया गया है। घटनास्थल के दोनों तरफ 100-100 मीटर पर बैरिकेडिंग की गई है। सुबह चंडीगढ़ पुलिस की टीमों ने आसपास के घरों की भी जांच की।

मौके से बरामद हुआ ग्रेनेड का सेफ्टी लीवर।

हैंड ग्रेनेड का सेफ्टी लीवर बरामद चंडीगढ़ की सेक्टर-10 की कोठी पर फैंके गए ग्रेनेड का सेफ्टी लीवर पुलिस को मौके से मिल गया है। सुबह से ही पुलिस की टीमें घटना स्थल पर छानबीन कर रही थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि रात को अंधेरा हो गया था। ऐसे में तथ्य जुटाने में समय लग रहा था। फिर CFSL से लेकर अन्य सारी टीमें दोबारा पहुंची थीं।

पुलिस का कहना है कि बरामद हुए ग्रेनेड के सेफ्टी लीवर को भी जांच के लिए भेजा गया है। इस सेफ्टी लीवर से ही पता चलेगा कि उस ग्रेनेड का निर्माण कहां किया गया था।

हरप्रीत पासिया ने पिछले साल भी मारने की सुपारी ली पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने 8 अक्तूबर 2023 को USA में रह रहे खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह पासिया उर्फ हैप्पी, बिक्रमजीत सिंह और बावा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। हैप्पी पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का सहयोगी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिक्रमजीत सिंह और बावा सिंह का लिंक USA में रह रहे हैप्पी से है।

जब पुलिस ने इन्हें पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हैप्पी ने चंडीगढ़ में रह रहे एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को जान से मारने की सुपारी दी है। इस तरह वह दहशत का माहौल बनाना चाहता था।

पुलिस को इनसे हथियार भी मिले थे। उस समय आरोपियों पर IPC की धारा 115, 153, 153-ए, 120बी और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।।

घर में जिस जगह गड्‌ढा पड़ा, वहां टीम जांच करती हुई।

रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर में फेंका ग्रेनेड गौरतलब है कि सेक्टर 10 के पॉश एरिया में बुधवार शाम को हिमाचल प्रदेश से रिटायर्ड प्रिंसिपल केके मल्होत्रा के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ। जिस समय घटना हुई, परिवार बरामदे में ही बैठा था। केके मल्होत्रा किताब पढ़ रहे थे। जैसे ही वे उठकर अंदर गए, बाहर ये घटना हो गई। उनके परिवार के सदस्यों ने बम फेंकने वालों को देखा भी।

बम घर के बने पार्क में गिरा और वहां 8 इंच का गड्‌ढा बन गया। पार्क में लगे गमले और खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। इसके साथ कई और घरों के शीशे भी टूटे हैं।

पंजाब पुलिस के रिटायर्ड अफसर भी घर में रह चुके रिटायर्ड प्रिंसिपल से पहले इस घर में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड SSP हरकीरत सिंह रहते थे। चंडीगढ़ पुलिस फिलहाल इस मामले में गैंगस्टर व टेरेरिस्ट दोनों एंगल को लेकर जांच में जुट गई है।

संदिग्धों की जानकारी देने वाले को 2 लाख पुलिस की तरफ से सीसीटीवी ट्रेस करने के बाद 2 संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने हमले से जुड़े किसी भी आरोपी की जानकारी देने वाले को 2 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा भी की है।

2023 में दर्ज FIR से जुड़ रहे तार घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस का ध्यान 2023 में दर्ज स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पंजाब की एफआईआर पर गया है। दरसअल, स्पेशल सेल की तरफ से उक्त मामले में दो आरोपी पकड़े गए थे। उन्होंने पंजाब पुलिस को बताया था कि हरविंदर सिंह रिंदा ने कुछ साल पहले उन्हें इस कोठी की रेकी करने के लिए भेजा था। जिसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस के साथ भी शेयर की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024