Headlines

इंदौर में आर्मी अफसरों से मारपीट, दोस्त से गैंगरेप:बंधक बनाकर 10 लाख मांगे, लड़की को झाड़ियों में ले गए; 6 आरोपी थे, 2 गिरफ्तार

इंदौर में आर्मी अफसरों से मारपीट, दोस्त से गैंगरेप:बंधक बनाकर 10 लाख मांगे, लड़की को झाड़ियों में ले गए; 6 आरोपी थे, 2 गिरफ्तार

इंदौर5 मिनट पहले
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 4 फरार आरोपियों की भी पहचान कर ली है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में सेना के 2 ट्रेनी अफसरों और उनकी दोस्त से मारपीट करने, बंधक बनाने और गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना 10 सितंबर रात करीब ढाई बजे की है, जब अफसर इंदौर के जामगेट घूमने गए थे।

पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सभी 6 आरोपियों की पहचान हो चुकी है और 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने अफसरों से 10 लाख रुपए भी मांगे। अफसर की दोस्त को दूर झाड़ियों में ले गए। पीड़ित अफसर ने गैंगरेप की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने गैंगरेप, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

एसपी ग्रामीण हितिका वासल ने कहा, “अस्पताल में भर्ती विक्टिम के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। उसका मेडिकल कराया गया है। बयान के आधार पर केस की धाराएं अपडेट की जाएंगी।”

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर नकारात्मक रवैया चिंताजनक है।

एक आरोपी पर मर्डर का केस एसपी ने कहा कि फरार 4 आरोपियों की भी पहचान हो गई है। उनको तलाशने के लिए 10 थानों को अलर्ट किया गया है। सभी आरोपी इंदौर के मानपुर, बडगौंदा के रहने वाले हैं। दो का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। एक पर 2016 में मर्डर का केस भी दर्ज हुआ था।

पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए।

इंदौर में हुई घटना सिलसिलेवार पढ़िए… पुलिस के मुताबिक, आर्मी के दो ट्रेनी अफसर जामगेट इलाके में मंगलवार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच घूमने गए थे। उनके साथ 2 दोस्त भी थीं। इसी बीच आरोपी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले चारों को पीटा। फिर 10 लाख रुपए की मांग की। दो को बंधक बनाकर बाकी दो साथियों को रुपए लेने भेज दिया।

आर्मी अफसर ने घाट से ऊपर आकर अपने कमांडेंट को सूचना दी। आर्मी ने महू पुलिस और ग्रामीण एसपी को वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने घायल आर्मी अफसर और महिला मित्र का रेस्क्यू किया। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक होने की वजह से बयान दर्ज नहीं कराए जा सके हैं।

गैंगरेप पर पुलिस के 3 बयान… 1. बुधवार रात 9 बजे: गैंगरेप की शिकायत हुई है बुधवार रात 9 बजे ग्रामीण डीआईजी निमिष अग्रवाल ने घटना के दौरान महिला से गैंगरेप की पुष्टि कर दी थी। उन्होंने कहा था कि अफसरों के साथ जो महिला थी, उसके साथ रेप जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया है।

2. बुधवार रात 10 बजे: पीड़ित ने रेप की बात नकारी डीआईजी अग्रवाल के बयान के बाद एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बुधवार रात 10 बजे कहा कि महिला ने रेप की बात नकार दी है। उन्होंने कहा कि महिला ऐसी किसी घटना से मना कर रही है।

3. गुरुवार सुबह: संदेह के आधार पर रेप केस दर्ज ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने गुरुवार सुबह कहा कि लूट, डकैती, मारपीट, जबरन वसूली का केस दर्ज किया है। फरियादी आर्मी अफसर के बयान के आधार पर रेप का केस भी दर्ज किया गया है, क्योंकि उसने इस बात की आशंका जताई थी।

राहुल गांधी बोले- भाजपा सरकारों का नकारात्मक रवैया चिंताजनक राहुल गांधी ने कहा- मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून-व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है। महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।

मायावती ने कहा- इन घटनाओं को गंभीरता से ना लेने से स्थिति बेकाबू बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा मध्य प्रदेश के इंदौर में पर्यटक स्थल जामगेट में घूमने गए सेना के दो अफसरों पर हमला, उन्हें बंधक बनाना और उनकी महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म की घटना अति-शर्मनाक है। सरकारों द्वारा लगातार हो रही ऐसी जघन्य घटनाओं को उसकी गंभीरता से नहीं लेने से ही स्थिति बेकाबू है। सरकार ध्यान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024