Headlines

देश का मानसून ट्रैकर:MP के 3 जिलों में बाढ़, स्कूलों की छुट्‌टी; रायपुर में 24 घंटे में 118mm बारिश, राजस्थान में 4 दिन तक अलर्ट

देश का मानसून ट्रैकर:MP के 3 जिलों में बाढ़, स्कूलों की छुट्‌टी; रायपुर में 24 घंटे में 118mm बारिश, राजस्थान में 4 दिन तक अलर्ट

नई दिल्ली39 मिनट पहले

मध्य प्रदेश में भोपाल-इंदौर समेत 21 जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बालाघाट, मंडला और सिवनी में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सिवनी में आज 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई है।

वहीं, छत्तीसगढ़ में भी 10 जिलों में बारिश का दौर जारी है। सुकमा में शबरी नदी और बीजापुर में इंद्रावती और चिंतावागु नदी उफान पर है।

रायपुर में बाढ़ के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है। यहां 24 घंटे में 118mm बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजस्थान में भी तेज बारिश के कारण पाली जिले में जवाई नदी उफान पर है। मौसम विभाग ने राज्य में 15 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश-राजस्थान में बारिश और बाढ़ की 4 तस्वीरें…

राजस्थान में मंगलवार को तेज बारिश के बाद माही डैम के 10 गेट खोले गए।
राजस्थान में पाली जिले के नाना गांव के पास से गुजरने वाली जवाई नदी उफान पर है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मंगलवार को तेज बारिश के कारण लखना तालब ओवरफ्लो हो गया।
मध्य प्रदेश के दमोह में सुनार नदी उफान पर है। मंगलवार को गणेश पंडाल की प्रतिमा पानी से घिर गई।

ओडिशा के 7 जिलों में बाढ़, 2 हजार का रेस्क्यू ओडिशा के 7 जिलों में भी तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बचाव अभियान के दौरान 2 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। ​​​​​​मलकानगिरी, कोरापुट और गंजाम में कई इलाकों की सड़कें भी बह गईं।

उत्तर प्रदेश में 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को यहां बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश में बीते 4-5 दिनों से हो रही बारिश के चलते 75 सड़कें बंद हैं।

हिमाचल में मानसून सीजन में 288 मौतें हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन (1 जून से 10 सितंबर) में 288 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 130 लोगों की जान सड़कों हादसों में गई है, जबकि 6 की मौत लैंडस्लाइड, 8 की फ्लैश फ्लड, 23 की बादल फटने, 27 की पानी में डूबने, 1 की आसमानी बिजली, 26 की सांप के काटने से मौत हुई है।

देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें…

दिल्ली में बुधवार सुबह तेज बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
ओडिशा के मलकानगिरी बाढ़ के बाद राज्य सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024