Headlines

बजरंग पुनिया को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज कराई

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए मशहूर पहलवान बजरंग पुनिया को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। पुनिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकियां मिल रही है।

एक करीबी सूत्र के मुताबिक मैसेज करने वाले ने कहा कि कांग्रेस छोड़ दो वरना तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा। यह हमारी आखिरी चेतावनी है। धमकी के बाद बजरंग ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024