Headlines

गणेश चतुर्थी आज:सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति की आरती, लालबाग के राजा ने ₹15 करोड़ का सोने का मुकुट पहना

गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह गणपति की आरती की गई। उन्हें भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों ने दर्शन किए। वहीं देश के सबसे चर्चित गणपित पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन करने सुबह से लोग लाइन में लगे रहे। लालबाग के राजा को 20 किलो वजन वाला सोने का मुकुट पहनाया गया। इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है।

देशभर में गणपति उत्सव की तस्वीरें…

मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा की गई।
गणेशचतुर्थी पर्व पर नागपुर के श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में मंगला आरती की गई।
मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा को 20 किलो वजन का सोने का मुकुट पहनाया गया। इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिवलिंग को भगवान गणेश के रूप में सजाया गया।
पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में ‘महा आरती’ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024