Headlines

करनाल में सत्यपाल मलिक का कंगना पर निशाना:बोले- राजनीति में नाबालिग रनोट, माफी नहीं पार्टी से निकालना चाहिए

करनाल में सत्यपाल मलिक का कंगना पर निशाना:बोले- राजनीति में नाबालिग रनोट, माफी नहीं पार्टी से निकालना चाहिए

करनाल58 मिनट पहले
करनाल में कंगना पर निशाना साधते पूर्व पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक।

हरियाणा के करनाल में आयोजित सिख महासम्मेलन में पहुंचे जम्मू एंड कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कंगना रनोट के खिलाफ कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कंगना रनोट को पार्टी से निकाल देना चाहिए, क्योंकि वह राजनीति में नाबालिग हैं और पार्टी में रहने के लायक नहीं हैं।

मलिक का कहना है कि कंगना के बयान अक्सर लोगों के खिलाफ होते हैं और यह बहुत गलत बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कंगना के बयानों के लिए माफी मांगने से बात नहीं बनेगी, बल्कि उन्हें तो जिस पार्टी मे वो है उस पार्टी ने ही उसे बाहर निकाल देना चाहिए।

गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव पर हुई चर्चा

बता दें कि आज करनाल के शहीद बाबा जंग सिंह जी के गुरुद्वारा साहिब में सिख सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसकी अध्यक्षता जगदीश सिंह झींडा ने की। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव करवाने पर चर्चा करना था।

सिख सम्मेलन में पहुंचे समाज के लोग।

इस मौके पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि सिख समाज देश के साथ हमेशा खड़ा रहा है और उनके कामों में किसी भी सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके काम पूरे नहीं हो रहे हैं और सरकार केवल भ्रष्टाचार और सत्ता की राजनीति में लगी हुई है।

बीजेपी सरकार पर हमला

सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बेहद खराब हो गए हैं। उनके समय में आतंकवादी श्रीनगर के पास भी नहीं आते थे, लेकिन अब फौज पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार को 200 फीसद नाकाम बताया, खासकर दिल्ली और श्रीनगर में।

कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों से मिलते हुए सत्यपाल मलिक।

राहुल गांधी की तारीफ

सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक सुलझे हुए और विनम्र व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हर मौके पर उनकी इज्जत की है, और वह चाहते हैं कि लोग बीजेपी को हराकर दूसरी पार्टियों को जिताएं।

मोदी सरकार पर कटाक्ष

तीसरी बार मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मलिक ने कहा कि मोदी सरकार को लोगों ने हरा दिया था, लेकिन यह सरकार दो पार्टियों की वजह से बनी है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन वाले इलाकों में ही मोदी सरकार हार गई थी।

कार्यक्रम में मौजूद सत्यपाल मलिक।

ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया

सत्यपाल मलिक ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन ईडी का इस्तेमाल सरकार अपने हितों के लिए करती है। उन्होंने कहा कि ईडी कभी-कभी बीजेपी के लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर देती है, लेकिन ज्यादातर इसका इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ किया जाता है।

सिख समाज के लिए संदेश

​​​​​​​मलिक ने सिख समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि सिख समाज की एकता बनी रहनी चाहिए और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप से बचना चाहिए। उन्होंने सम्मेलन के दौरान सिख समाज को हमेशा देश के साथ खड़ा रहने की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024