Headlines

शिवाजी प्रतिमा गिरने पर मोदी बोले- मैं माफी मांगता हूं:इससे पहले शिंदे-फडणवीस भी माफी मांग चुके; 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग में प्रतिमा गिरी थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (30 अगस्त) को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी।

मोदी ने कहा- कुछ दिन पहले सिंधुदुर्ग में जो हुआ, छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे और मेरे दोस्तों के लिए सिर्फ एक नाम नहीं है। हमारे लिए, छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं; हमारे लिए वे पूजनीय हैं। आज, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नतमस्तक हूं और उनसे क्षमा मांगता हूं।

मोदी के इस कार्यक्रम के दौरान मुंबई में मूर्ति गिरने को लेकर विरोध भी कर रही है। पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद भी किया।

इससे पहले मोदी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कहा- AI के दुरुपयोग को लेकर चिंतित हूं। AI के एथिकल यूज के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क बनाया जाएगा। ग्लोबल फिनटेक कार्यक्रम 28 से 30 अगस्त तक आयोजित हुआ। इसमें 800 से ज्यादा स्पीकर और 80,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच भी कार्यक्रम में पहुंचीं।

कांग्रेस के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेते हुए पुलिस कर्मी।
कांग्रेस नेताओं ने सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा गिरने को लेकर मुंबई में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद भी किया है।

मोदी के 28 मिनट के भाषण की बड़ी बातें…

  • पिछले 10 साल में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हुआ है। 10 साल में हमारे फिनटेक स्टार्टअप में 500% वृद्धि हुई है। सस्ते फोन-डेटा और जीरो बैलेंस बैंक खातों ने कमाल कर दिया है।
  • एक दशक में ही भारत में ब्रॉडबैंड यूजर 6 करोड़ से बढ़कर करीब 94 करोड़ हो गए हैं। आज 18 साल से ऊपर का शायद ही कोई भारतीय हो, जिसके पास उसकी डिजिटल आइडेंटिटी यानी आधार कार्ड न हो।
  • 2 दिन पहले ही जन धन योजना के 10 साल पूरे हुए हैं। जन धन योजना महिला सशक्तिकरण का माध्यम बनी है। योजना में करीब 29 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खुले हैं।
  • मुद्रा स्कीम के अंतर्गत अब तक करीब 27 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा का क्रेडिट दिया जा चुका है। इस योजना के लाभार्थियों में लगभग 70% महिलाएं हैं।
  • मैं AI के दुरुपयोग से जुड़ी आपकी चिंताओं को भी समझता हूं। इसलिए भारत ने AI के एथिकल यूज के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क बनाने का भी आह्वान किया है।

पालघर में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे मोदी
पालघर में पीएम मोदी सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे पालघर में लगभग 1,560 करोड़ रुपये की लागत से 218 फिशिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। इसका उद्देश्य फिशिंग सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देना है। अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की मदद से फिशिंग सेक्टर में 5 लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

वहीं पीएम मोदी करीब 360 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिए 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीन और मोटर से चलने वाली मछली पकड़ने के जहाजों पर 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024