Headlines

जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तीसरी लिस्ट में 29 नाम:कल जो लिस्ट वापस ली, उसके 28 प्रत्याशी रिपीट; वैष्णो देवी सीट से कैंडिडेट बदला

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को 29 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें सेकेंड फेज के 10 और थर्ड फेज के 19 उम्मीदवारों के नाम हैं।

पार्टी ने 26 अगस्त को 5 घंटे में 3 लिस्ट जारी की थीं। सुबह 10 बजे जारी लिस्ट में 44 नाम थे, विरोध हुआ तो लिस्ट वापस ले ली। इसके दो घंटे बाद 15 नाम की नई लिस्ट जारी की। तीन घंटे बाद सिंगल नाम की एक और सूची आई।

आज जारी तीसरी लिस्ट में पार्टी ने कल के 28 नाम रिपीट किए हैं। सिर्फ श्रीमाता वैष्णो देवी सीट से पार्टी ने रोहित दुबे की जगह बलदेव राज शर्मा को टिकट दिया है।

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।

भाजपा की तीसरी लिस्ट फेज वाइज कैंडिडेट्स के नाम…

26 अगस्त को भाजपा की पहली लिस्ट आई, जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं का हंगामा
26 अगस्त को पहली लिस्ट के आते ही जम्मू भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना अपने केबिन में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद बाहर निकले और कहा- परेशान ना हों, सभी से पर्सनली बात करूंगा। बात हाईकमान तक पहुंची। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024