Headlines

PM जलगांव में बोले-महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं:दोषी बचने नहीं चाहिए; सरकारें आती जाती रहेंगी, नारी सम्मान की रक्षा हमारा दायित्व

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्व-सहायता समूहों को 5 हजार करोड़ रुपए का लोन जारी किया। साथ ही 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट भी दिया।

PM ने देशभर में हो रही रेप की घटनाओं पर चिंता जताई। कोलकाता में महिला डॉक्टर, बदलापुर में दो बच्चियों के यौन शोषण समेत देशभर में हो रही घटनाओं का बिना नाम लिए उन्होंने कहा- आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को समझ रहा है।

मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य है। दोषी कोई भी हो, उसे बचना नहीं चाहिए। सरकारें आती जाती रहेंगी। नारी के सम्मान और गरिमा और उनके जीवन की रक्षा का दायित्व हमारा है।

महाराष्ट्र के बाद, मोदी राजस्थान जाएंगे। वे जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंंगे। यहां हाईकोर्ट संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी जब जलगांव पहुंचे तो लखपति दीदियां उनकी आरती उतारने लगी। मोदी ने आरती का थाल उनके हाथ से लेकर उन्हीं की आरती उतारी।

पीएम मोदी ने लखपति दीदी सम्मेलन में क्या-क्या कहा, नीचे ब्लॉग में पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024