देश में बढ़ा प्रदूषण, 11 शहरों का AQI 300 पार:भिवाड़ी में हवा सबसे खराब, यहां AQI का लेवल 610 रिकॉर्ड हुआ; घनी धुंध में छिपा ताजमहल
दीपावली से 4 दिन पहले ही देशभर में प्रदूषण का लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। AQI.in के मुताबिक रविवार सुबह 10 बजे तक देश के 11 शहरों का AQI लेवल 300 के पार रिकॉर्ड किया गया। इनमें भिवाड़ी, दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, जयपुर, बुलंदशहर, अमृतसर, अलीगढ़, सोनीपत और फरीदाबाद का नाम शामिल है।…
