गाजियाबाद कोर्ट में जिला जज पर कुर्सियां फेंकी, चौकी फूंकी:सुनवाई के दौरान झड़प हुई, पुलिस ने हंगामा कर रहे वकीलों को खदेड़ा
गाजियाबाद में जिला जज की कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान बवाल हो गया। जज अनिल कुमार और वकीलों में झड़प हो गई। इसके बाद वकीलों ने हंगामा कर दिया। जज पर कुर्सियां फेंक दी। पुलिस ने हंगामा कर रहे वकीलों को लाठीचार्ज करके खदेड़ा। इससे गुस्साए वकीलों ने कचहरी की पुलिस चौकी में…
