अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एएसआई को कुचला:रोकने का इशारा किया तो चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मालिक पर 30 हजार का इनाम घोषित
शहडोल में रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एएसआई को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला ब्यौहारी थाना इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे का है। ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी एक आपराधिक मामले में फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने बड़ौली गांव गए थे।…
