CDS जनरल बिपिन रावत की 66वीं जयंती:NSA अजीत डोभाल ने कहा- देश के नायक राष्ट्रीय इच्छाशक्ति और देश के अस्तित्व के लिए आवश्यक
8 दिसंबर 2021 को हेलिकॉप्टर क्रैश में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत का देहांत हो गया था। देश के पहले चीफ और डिफेंस स्टाफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत की शनिवार (16 मार्च) को 66वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर दिल्ली में जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया।…
