अंतरराज्यीय नाकाबंदी जारी:गुजरात, हैदराबाद और महाराष्ट्र में बन रहे सोने के बिस्किट, खेरवाड़ा के रास्ते उदयपुर-जयपुर तक भी देने आ रहे हैंडलर
त्याेहारी, शादी-ब्याह और चुनावी सीजन में बाॅर्डर व अंतरराज्यीय नाकाबंदी में आए दिन मादक पदार्थाें के साथ साेना-चांदी भी पुलिस पकड़ रही है। प्रदेश में आचार संहिता में सबसे ज्यादा सोना-चांदी 11 करोड़ का जोधपुर तो 9.72 करोड़ का पाली में जब्त किया। इसके बाद उदयपुर पुलिस ने 6.92 करोड़ कीमत का सोना-चांदी जब्त किया…
