पुरी में तीनों रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे:9 दिन मौसी के यहां ठहरेंगे भगवान, दो दिन की रथ यात्रा में 10 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे
ओडिशा के पुरी में सालाना जगन्नाथ यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है। आज सुबह 10 बजे फिर रथयात्रा शुरू हुई। भक्तों ने तीनों रथों को खींचना शुरू किया। सुबह 11.20 बजे भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज और दोपहर 12.20 बजे देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ और इनके बाद भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ 1.11…
