जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर 9 बजे तक 11% वोटिंग:शाह बोले- आतंकवाद-बेरोजगारी के खिलाफ वोट डालें, खड़गे बोले- UT बनाने का मजाक न भूलें
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में आज 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। इसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल होंगे। सुबह 9 बजे तक 11.11 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा किश्तवाड़ 14.83% मतदान हुआ, जबकि सबसे कम पुलवामा में 9.18% वोट डाले गए।…
