फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान आतंकी हमले रोके, तभी बातचीत होगी:कश्मीर कभी पाकिस्तान नहीं बनेगा; कल गांदरबल में 7 लोगों की टारगेट किलिंग हुई थी
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा, ‘अगर इस्लामाबाद भारत के साथ दोस्ताना संबंध रखना चाहता है तो उसे यहां आतंकी घटनाएं रोकनी होंगी।’ उन्होंने कहा- दोनों देशों में बातचीत कैसे हो सकती है? आप (पाकिस्तान) हमारे निर्दोष लोगों को मारते हैं और फिर बातचीत के लिए…
