लेह के लोग बोले- हमारी संस्कृति मिटा रहे बाहरी:यहां जमीनें खरीद रहे; चार दिन से पर्यटक नहीं आए, हर तरफ डर का माहौल
बौद्ध भिक्षुओं का शांत शहर लेह इस बार अजीब सा सन्नाटा महसूस कर रहा है। बाजार बंद। सड़क किनारे खाली खड़ीं टैक्सियां। सूनी गलियां और हर 20 मीटर पर खड़े 5 से 7 सुरक्षा जवान। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही मैं ऐसी ही एक टैक्सी में बैठ गया। सवारी मिलने से ड्राइवर रिंगजिंग दिल से…
