Headlines

पश्चिम बंगाल- दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड, 13 की मौत:कई घर टूटे, रोड पर मलबा गिरा; रेस्क्यू में दिक्कत दिल्ली/मुंबई/कोलकाताकुछ ही क्षण पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ में शुभम बोस पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के बाद शनिवार रात दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड हो गई। मिरिक-सुखियापोखरी रोड के किनारे ढलान पर पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। हादसे में कई घर टूट गए। अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। लैंडस्लाइड के बाद रोड पर मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। वाहनों की आवाजाही और आसपास के कई इलाकों में कम्यूनिकेशन टूट गया है। उधर मिरिक में एक लोहे का पुल भी टूट गया है। भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। तीस्ताबाजार के पास बलुखोला में पानी भर जाने से सिलिगुड़ी को सिक्किम और कालिम्पोंग से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। दार्जिलिंग शहर का भी कई हिस्सों से संपर्क टूट गया है। दार्जिलिंग हादसे की 6 तस्वीरें… मिरिक से सुखियापोखरी जाने वाली रोड भी धंस गई है। मिरिक से सुखियापोखरी जाने वाली रोड भी धंस गई है। दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद पहाड़ से गिरा मलबा सड़क पर आ गया। दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद पहाड़ से गिरा मलबा सड़क पर आ गया। पुल के टूटने से हादसा हुआ, पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के टूटने से हादसा हुआ, पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड के बाद आसपास के बाजार में मलबा आ गया। कई गाड़ियां भी दब गईं। दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड के बाद आसपास के बाजार में मलबा आ गया। कई गाड़ियां भी दब गईं। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से शवों को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से शवों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अरब सागर में साइक्लोन शक्ति, महाराष्ट्र-गुजरात में अलर्ट अरब सागर में उठा पहला चक्रवात शक्ति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि यह तूफान गुजरात के द्वारका से 420 किमी दूर समुद्र में एक्टिव है। इसकी वजह से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अगले 24 घंटे में यह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अरब सागर के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों तक पहुंचेगा। सोमवार से पूर्वोत्तर की ओर जाने और कमजोर पड़ने की संभावना है। तूफान के असर से गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र में समुद्र उफान पर है। महाराष्ट्र में भी तूफान शक्ति का असर दिखने लगा है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। 7 अक्टूबर तक उत्तरी कोंकण के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में अधिकारियों को नागरिकों की सुरक्षा का निर्देश IMD ने महाराष्ट्र के कई जिलों में 7 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई की है। गोवा के निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। महाराष्ट्र सरकार ने साइक्लोन शक्ति को लेकर अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन को डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम​ एक्टिव करने, तटीय और निचले इलाकों में नागरिकों को निकालने की प्लानिंग और उनके लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मछुआरों को 7 अक्टूबर तक गुजरात और महाराष्ट्र में तटों पर अरब सागर में नहीं जाने की चेतावनी है। राज्यों में मौसम का हाल… MP से 10 अक्टूबर तक विदा होगा मानसून: अगले 3 दिन तक बूंदाबांदी मध्य प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। बाकी के जिलों से 10 अक्टूबर तक मानसून के लौटने की संभावना है। इससे पहले कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। अगले 3 दिन बूंदाबांदी होने का अनुमान है। एक सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहा तो तेज बारिश के आसार भी हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट: जयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी राजस्थान में आज (रविवार) से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने और तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 10 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट: बिजली गिरने से प्रदेश में 16 की मौत बिहार के 10 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि पटना समेत 5 जिलों में हेवी रेन का ऑरेंज अलर्ट है। बाकी के 23 जिलों में यलो अलर्ट है। बिहार में लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… यूपी के 27 जिलों में अलर्ट, कल से ओले गिर सकते हैं: चंदौली-मिर्जापुर में बांध ओवरफ्लो यूपी में लौटता मानसून जमकर बरस रहा है। 1 से 4 अक्टूबर तक यूपी में 28.6 मिमी बारिश हुई। आज 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 5 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा। जिसके चलते 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में आज से 3 दिन फिर बारिश; 8 अक्टूबर के बाद गिरेगा तापमान हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में आज (रविवार) से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इससे 7 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा और 7 अक्टूबर को अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं 8 अक्टूबर से हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब के 4 जिलों में बारिश, 14 में चेतावनी; रावी, ब्यास, सतलुज से सटे 13 जिलों में अलर्ट पंजाब में 5 अक्टूबर को सुबह-सुबह अमृतसर, जालंधर, फरीदकोट और मोहाली में बारिश हुई। वहीं, राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले 3 दिन बाढ़ का खतरा बना रहेगा। रावी, ब्यास और सतलुज से सटे 13 जिलों में भी प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तेज बारिश और डैमों से पानी छोड़ने की सूरत में यहां बाढ़ की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

कोल्ड्रिफ सिरप कंपनी पर एक्शन की तैयारी:यह दवा 3 राज्यों में बैन; MP में इससे 11 बच्चों की जान गई, 5 मौत और संदिग्ध नई दिल्ली47 मिनट पहले तमिलनाडु के ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों की जांच में श्री सन कंपनी की कांचीपुरम यूनिट में हुई जांच में खुलासा हुआ है कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप में…

Read More

पश्चिम बंगाल- दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड, 13 की मौत:कई घर टूटे, रोड पर मलबा गिरा; रेस्क्यू में दिक्कत

पश्चिम बंगाल- दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड, 13 की मौत:कई घर टूटे, रोड पर मलबा गिरा; रेस्क्यू में दिक्कत दिल्ली/मुंबई/कोलकाताकुछ ही क्षण पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ में शुभम बोस पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के बाद शनिवार रात दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड हो गई। मिरिक-सुखियापोखरी रोड के किनारे ढलान पर पहाड़ी का हिस्सा…

Read More

भारत ने वेस्टइंडीज से 77 साल का हिसाब चुकता किया:ढाई दिन में जीता अहमदाबाद टेस्ट, मैच में जडेजा की सेंचुरी और 4 विकेट

भारत ने वेस्टइंडीज से 77 साल का हिसाब चुकता किया:ढाई दिन में जीता अहमदाबाद टेस्ट, मैच में जडेजा की सेंचुरी और 4 विकेट अहमदाबाद4 घंटे पहले भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हरा दिया है। यह मुकाबला तीसरे दिन टी-ब्रेक से पहले ही…

Read More

रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीनी गई:शुभमन गिल नए कप्तान, श्रेयस उपकप्तान; ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलेंगे रोहित-विराट

रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीनी गई:शुभमन गिल नए कप्तान, श्रेयस उपकप्तान; ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलेंगे रोहित-विराट स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले यह फोटो 20 फरवरी 2025 की है, जब गिल और रोहित दुबई में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेल रहे थे। रोहित शर्मा से भारत की वनडे टीम की…

Read More

PM मोदी 17 को हरियाणा आएंगे:नायब सरकार का 1 साल पूरा होने पर कार्यक्रम; CM ने दिल्ली में कैबिनेट मीटिंग बुलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा आ रहे हैं। नायब सैनी सरकार के एक साल पूरा होने पर इसके लिए सोनीपत में कार्यक्रम रखा गया है। यहां PM मोदी चीफ गेस्ट होंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने इसकी पुष्टि की है। PM मोदी के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9…

Read More

बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत के दो जज बर्खास्त किए:एक रिश्वत लेने का दोषी, दूसरा जांच में जब्त ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहा था

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को निचली अदालत के दो जजों को कदाचार और न्यायिक अधिकारियों के अनुरूप आचरण न करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। सतारा के एडीशनल सेशन जज धनंजय निकम और पालघर के सिविल जज सीनियर डिवीजन इरफान शेख की बर्खास्तगी का फैसला अनुशासन समिति की जाँच के बाद लिया गया।…

Read More
Budget 2024