अरुणाचल प्रदेश के सीएम धर्मशाला पहुंचे:दलाई लामा के जन्मदिवस समारोह में शामिल होंगे, 6 जुलाई को कार्यक्रम
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच गए। वे तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस और दीर्घायु प्रार्थना कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे। धर्मशाला के होटल हयात में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की सुरक्षा मंत्री कालोन डोलमा ग्यारी ने उनका स्वागत किया।
