मुंबई एयरपोर्ट पर 8 करोड़ की ड्रग्स जब्त:4 पैसेंजर्स के सामान से 8kg गांजा मिला, बैंकॉक से आई 2 फ्लाइट्स पर कार्रवाई
मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट के एविएशन अधिकारियों ने 8 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जब्त की है। यह कार्रवाई 29 और 30 जुलाई को हुई। इसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम ऑफिसर ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई फ्लाइट नंबर वीजी760 से तीन संदिग्ध पैसेंजर्स को रोका था।…
