तमिलनाडु विधानसभा चुनाव-सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस ने कमेटी बनाई:DMK के साथ ही चुनाव लड़ेंगे; एक्टर विजय की पार्टी से गठबंधन की अटकलें खत्म
तमिलनाडु में कांग्रेस और सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) एक साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव के 4 महीने पहले सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया। यह कमेठी गठबंधन का रोडमैप तैयार करेगी। राज्य में अगले साल अप्रैल के आखिर में चुनाव हो सकते हैं।…
