कोलकाता रेप-मर्डर, ममता जूनियर डॉक्टरों से मिलने पहुंचीं:बोलीं- मुख्यमंत्री नहीं, दीदी आई है; सरकार ने 3 बार बुलाया था, प्रदर्शनकारी नहीं गए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को कोलकाता में स्वास्थ्य भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से खुद मिलने पहुंचीं। डॉक्टर्स 10 सितंबर से यहां प्रदर्शन पर बैठे हैं। ममता ने डॉक्टरों से कहा, ‘मेरा पद नहीं, लोगों का पद बड़ा है। मैं मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि आपकी दीदी बनकर आपसे मिलने आई…
