महाराष्ट्र के भिवंडी में पथराव से गणेश मूर्ति खंडित:लोगों ने हंगामा किया, बोले- गिरफ्तारी होने पर ही विसर्जन करेंगे, पुलिस ने लाठीचार्ज किया
महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव किया। इसमें मूर्ति खंडित हो गई। ठाणे के एडिशनल कमिश्नर ज्ञानेश्वर चव्हाण ने बताया- मंगलवार रात करीब 12 बजे एक धर्मस्थल के पास कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, इससे विसर्जन के लिए जा रही मूर्ति खंडित हो गई।…
