जम्मू-कश्मीर में 15 जगहों पर NIA का छापा:जमात-ए-इस्लामी संगठन के ठिकानों पर कार्रवाई, 2019 से संगठन पर बैन लगा है
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आतंकी फंडिंग मामले में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के 15 ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) संगठन से जुड़े ठिकानों पर हुई। एजेंसी ने छापे के दौरान जेईआई और उससे संबंधित ट्रस्टों की गतिविधियों से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण और 20 लाख रुपये से अधिक की…
