नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, विपक्ष का वॉकआउट:सत्ता पक्ष की मांग पर वोटिंग, समर्थन में 129 वोट; नन्द किशोर यादव होंगे नए स्पीकर
बिहार विधानसभा में सोमवार को नीतीश सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग से पहले ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया था। सत्ता पक्ष की मांग पर वोटिंग करवाई गई। इसमें समर्थन में 129 वोट पड़े। विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। इससे पहले विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में मुख्यमंत्री…
