बंगाल में 135kmph की रफ्तार से तूफान रेमल का लैंडफॉल:पेड़-खंभे उखड़े, 2 लोगों की मौत; कोलकाता एयरपोर्ट पर 21 घंटे बाद उड़ानें शुरू
खतरनाक चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात 8.30 बजे पश्चिम बंगाल के कैनिंग और बांग्लादेश के मोंगला में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आया। लैंडफॉल 4 घंटे तक चला। इस दौरान तटीय इलाकों उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, दीघा, काकद्वीप, जयनगर, कोलकाता, हुगली और हावड़ा में 60kmph की रफ्तार से हवाएं चली…
