सरकार ने 37 जरूरी दवाओं की कीमतें घटाईं:इनमें पेरासिटामोल, शुगर और हार्ट की दवाएं शामिल; 35 फार्मूला की दवाएं सस्ती होंगी
नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 37 जरूरी दवाओं की कीमतें 10-15% तक घटा दी हैं। इनमें पेरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, और एमोक्सिसिलिन जैसी दवाएं शामिल हैं, जो हार्ट, डायबिटीज, और इंफेक्शन के मरीजों के लिए जरूरी हैं। शनिवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने ड्रग्स प्राइज कंट्रोल ऑर्डर (DPCO), 2013 के तहत इसका नोटिफिकेशन जारी…
