सुप्रीम कोर्ट का सवाल- केजरीवाल चुनाव से पहले गिरफ्तार क्यों:ED से कहा- आजादी बेहद अहम; 3 मई तक 5 सवालों के जवाब मांगे
अरविंद केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को अरेस्ट किया था। दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठाए। बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय…
