ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल:बोले- लोगों की भलाई के लिए जुड़ा; 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे
दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में बॉक्सर विजेंदर सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। हरियाणा के भिवानी में रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को कांग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें…
