अयोध्या राम मंदिर में 25 और मूर्तियां लगेंगी:शेषावतार, सप्तऋषि और तुलसीदास की मूर्ति शामिल; दिसंबर तक मंदिर निर्माण पूरा करने की कोशिश
अयोध्या के रामलला मंदिर में 25 और मूर्तियां लगेंगी। इसमें श्रीराम दरबार, सप्तऋषि, शेषावतार और कुछ अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां शामिल हैं। ये मूर्तियां फर्स्ट फ्लोर पर स्थापित की जाएंगी। रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की एक बड़ी मूर्ति भी लगाई जाएगी, हालांकि इसका स्थान अभी तय नहीं है। ये जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…
